शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विशाल रिटेल (Vishal Retail) को 19.37 करोड़ रुपये का घाटा

विशाल रिटेल लिमिटेड (Vishal Retail Ltd) साल-दर-साल आधार पर घाटे में 84% कमी आयी है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2010 में कंपनी को 19.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इससे पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 120.92 करोड़ रुपये रहा था। इस कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसकी कुल आय 305.31 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान तिमाही की यह 304.12 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजे शनिवार को आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब सोमवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में कल के कारोबार में विशाल रिटेल के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.76% की कमजोरी के साथ 25.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!