शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) को 460 करोड़ रुपये का मुनाफा

धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Hindalco Industries Ltd) के अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही के मुनाफे में 8% बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 427 करोड़ रुपये से बढ़कर 460 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आमदनी में भी 12% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 5,314 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,975 करोड़ रुपये हो गयी। इस दौरान कंपनी का बेसिक ईपीएस 2.41 रुपये रहा है।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने शनिवार को अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 2.27% की कमजोरी के साथ 211.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख