शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान डोर (Hindustan Dorr) के मुनाफे में मामूली इजाफा

हिंदुस्तान डोर ऑलिवर लिमिटेड (Hindustan Dorr Oliver Ltd) के मुनाफे में 6% की वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 15.18 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2009 की इसी तिमाही में यह 14.28 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 253.75 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 211.43 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदुस्तान डोर ऑलिवर ने शनिवार को अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 3.16% की मजबूती के साथ 84.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख