शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईवीआरसीएल इन्फ्रा (IVRCL Infr) का मुनाफा घट कर 42.29 करोड़ रुपये

आईवीआरसीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (IVRCL Infrastructures & Projects Ltd) के मुनाफे में 0.08% की कमी आयी है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 42.29 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2009 की इसी तिमाही में यह 42.65 करोड़ रुपये था। हालाँकि कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 1417.91 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 1238.61 करोड़ रुपये रही थी।
आईवीआरसीएल इन्फ्रा ने शनिवार को नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में आईवीआरसीएल इन्फ्रा के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 67.35 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 4.06% की बढ़त के साथ 66.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख