शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी (L&T) को 1100 करोड़ रुपये का ठेका

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) को गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Gujarat State Electricity Corporation Ltd) की ओर से एक ठेका हासिल हुआ।

यह ठेका 1100 करोड़ रुपये का है। कंपनी को यह ठेका गुजरात (Gujarat) के बड़ौदा (Baroda) के समीप में लगायी जा रही 1x375 मेगावाट क्षमता की गैस आधारित पावर परियोजना से संबंधित कार्यों के लिए मिला है।
शेयर बाजार में लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में तेजी का रुख दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1620.60 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 10:57 बजे यह 3.95% की बढ़त के साथ 1618 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!