शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मान इन्फ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) को 85 करोड़ रुपये के ठेके

मान इन्फ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) को नये ठेके हासिल हुए हैं।

ये ठेके कुल 85 करोड़ रुपये हैं। कंपनी को ये ठेके घरेलू बाजार से हासिल हुए हैं। कंपनी को पहला ठेका ओम शांति डेवलपर्स, रोहन ग्रुप (Om Shanti Developers, Rohan Group) परेल, मुंबई (Parel, Mumbai) से 67 करोड़ रुपये का मिला है। दूसरा ठेका आवासीय टावर के निर्माण कार्य के लिए पिरामल सनटेक रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड (Piramal Sunteck Realty Pvt. Ltd) से प्राप्त हुआ है। यह ठेका 18 करोड़ रुपये का है।
शेयर बाजार में मान इन्फ्राकंस्ट्रक्शन के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर चढ़ कर 155 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 11.46 बजे यह 3.36% की बढ़त के साथ 147.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!