शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) के तिमाही मुनाफे में जबर्दस्त इजाफा

महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) {पुराना सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज (Satyam Computer Services )}  के तिमाही नतीजे बेहतर रहे हैं।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 23.3 करोड़ रुपये से 153% बढ़कर 58.9 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की तिमाही आधार पर आमदनी 1242.4 करोड़ रुपये से 3% बढ़कर 1279.3 करोड़ रुपये हो गयी। सालाना आधार पर आमदनी 26.3% बढ़ी है। कंपनी की तिमाही आधार पर अन्य आय 31.3 करोड़ रुपये से 179% बढ़कर 87.3 करोड़ रुपये हो गयी।
शेयर बाजार में महिंद्रा सत्यम के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 66.10 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में कमी आयी और यह 11.66% की उछाल के साथ 64.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख