शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का मुनाफा घटा

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Reliance Communications Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 57% की कमी आयी है।

31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट कर 480.27 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2009 में इसका लाभ 1108.01 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। कंपनी की कुल आय अक्टूबर-दिसंबर 2009 के 5309.77 करोड़ रुपये से घट कर इस तिमाही के दौरान 5004.09 करोड़ रुपये रह गयी है। कंपनी के ईपीएस में साल-दर-साल के आधार पर 57% की कमी आयी है। यह पिछले साल की इसी अवधि के 5.37 रुपये से घट कर 2.33 रुपये हो गया है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया मंगलवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में सोमवार के कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 0.26% की बढ़त के साथ 97.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख