शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) का मुनाफा बढ़ा

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 10% बढ़ गया है।

कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में इसने 405 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसका मुनाफा 368 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान इसकी कुल कामकाजी आमदनी में भी वृद्धि हुई है और यह 3,287 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,744 करोड़ रुपये हो गयी है।
शेयर बाजार आज के कारोबार में रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1.85% की मजबूती के साथ 627.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!