शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस मीडियावर्क्स (Reliance MediaWorks) को 57.04 करोड़ रुपये का घाटा

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस मीडियावर्क्स लिमिटेड (Reliance MediaWorks Ltd) के कंसोलिडेटेड घाटे में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में 57.04 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कंपनी को 27.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि कंपनी की अन्य आमदनी में बढ़ोतरी हुई है, इस अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी को 7.94 करोड़ रुपये की कुल आय हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2.71 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है, इस अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी को 242.26 करोड़ रुपये की कुल आय हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 207.58 करोड़ रुपये थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुबह 11:10 बजे कंपनी का शेयर 3.14% की गिरावट के साथ 140.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख