शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुप्रीम इन्फ्रा (Supreme Infra) को 238.95 करोड़ रुपये के ठेके

मुंबई-स्थित सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड (Supreme Infrastructure India Ltd) को तीन नये ठेके हासिल हुए हैं।

कुल मिला कर ये ठेके 238.95 करोड़ रुपये के हैं। इसके तहत नवी मुंबई में स्थित हेक्स सिटी में निर्माण कार्य के लिए 137.5 करोड़ रुपये, डीजीएमएपी, कोलकता से निर्माण कार्य हेतु 71.1 करोड़ रुपये और महालक्ष्मी टीएमटी से स्टील प्लांट में निर्माण कार्य के लिए 30.35 करोड़ का ठेका शामिल है।
शेयर बाजार में सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है । इस खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर लाल निशान से हरे निशान पर चला गया और बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 216 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी है और दोपहर 2:59 बजे यह 0.52% की मजबूती के साथ 210.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख