शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओबीसी (OBC) : सावधि जमा की ब्याज दरें घटीं

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) ने सावधि जमा की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है।

अब बैंक में सावधि जमा पर पहले के मुकाबले 0.10% कम ब्याज मिलेगा। बैंक ने 11 में से केवल 2 अवधियों की जमा पर कटौती की है। 1 साल से -2 साल से कम की अवधि में 15 लाख रुपये से कम जमा पर 9.10% की जगह अब 9.00% ब्याज ही मिलेगा। इसी तरह 1 साल से -2 साल से कम की अवधि में 15 लाख रुपये ऊपर से लेकर 1 करोड़ रुपये से कम जमा पर 9.10% की जगह अब 9.00% ब्याज ही मिलेगा। 2 साल से - 3 साल से कम की अवधि में 15 लाख रुपये से कम जमा पर 9.10% की जगह अब 9.00% ब्याज ही मिलेगा। इसी तरह 1 साल से -2 साल से कम की अवधि में 15 लाख रुपये ऊपर से लेकर 1 करोड़ रुपये से कम जमा पर 9.10% की जगह अब 9.00% ब्याज ही मिलेगा। नयी दरें 8 अक्टूबर 2012 से लागू होंगी।
शेयर बाजार में ओबीसी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 0.80% की कमजोरी के साथ 291.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख