शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) का मुनाफा बढ़ कर 38.40 करोड़ रुपये

शिशिर बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज कॉर्प लिमिटेड (Bajaj Corp Ltd) के मुनाफे में 33.6% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी का मुनाफा 30 सितंबर 2012 को समाप्त तिमाही में 38.40 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले इसी तिमाही में यह 28.74 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 145.85 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 117 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कल के कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 183.75 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख