शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु पावर को (Kalpataru Power) को 604 करोड़ रुपये के ठेके

कल्पतरू पॉवर ट्रांसमिशन लिमिटेड (Kalpataru power Transmission Ltd) को नये ठेके मिले हैं।
ये ठेके 604 करो़ड़ रुपये के हैं। पहला ठेका कंपनी को पीजीसीआईएल (PGCIL) की तरफ से दिया गया है। जिसमें 765 किलोवॉट की दो परियोजनाओं के लिए 249 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाईन की आपूर्ति और जाँच का जिम्मा सौंपा गया है। यह परियोजनाएँ 571 करोड़ रुपये की है। 
दूसरा ठेका एक निजी कंपनी की ओर से 400 किलोवाट ट्रांसमिशन लाईन की आपूर्ति और जाँच के लिए दिया गया है। यह परियोजना 33 करोड़ रुपये की है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:40 बजे 2.31% की बढ़त के साथ यह 90.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!