शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) : डंकिन डोनट्स (Dunkin' Donuts) का नया आउटलेट खुला

जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (Jubilant Foodworks Ltd) के साथ संयुक्त उपक्रम में अमेरिकी फूड रिटेल दिग्गज डंकिन डोनट्स (Dunkin’ Donuts) ने दिल्ली में अपना नया रेस्टोरेंट खोल दिया है।

भारत में डंकिन डोनट्स का यह पाँचवा आउटलेट है। जिसे नई दिल्ली के ग्रीन पार्क (Green Park) इलाके में खोला गया है। डंकिन के अन्य रेस्टोरेंट्स की तरह ही यह आउटलेट भी ग्राहकों को किफायती दामों पर उत्पादों को उपलब्ध करायेगा। जिसमें देशभर में मशहूर डोन्टस, कॉफी, सैंडविच, मिल्कशेक, स्मूदीज और स्नैक्स शामिल हैं।
गौरतलब है कि भारतीय बाजार में प्रवेश के लिए डंकिन डोनट्स ने जुबिलैंट फूडवर्क्स के साथ करार किया था। पाँच महीने के अंदर ही दिल्ली-एनसीआर में जुबिलैंट का यह पाँचवा रेस्टोरेंट है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:43 बजे 0.52% के नुकसान के साथ यह 1,305.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2012) 

 

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!