शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्योति (Jyoti) को 12.75 करोड़ रुपये का ठेका

ज्योति लिमिटेड (Jyoti Ltd) के संयुक्त उपक्रम को ठेका हासिल हुआ है।
यह ठेका 12.75 करोड़ रुपये का है। इसके तहत गुजरात सरकार (पाटन तथा कल्याना) के लिए नर्मदा वाटर रिसोर्सेस तथा वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट से पानी की आपूर्ति हेतु पंपिंग स्टेशनों के निर्माण का कार्य करना है। कंपनी का रंजिल बिल्डकॉन लिमिटेड (Ranjit Buildcon Limited) के साथ संयुक्त उपक्रम है।
ठेका मिलने की खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। लिहाजा इस खबर पर बाजार की पहली प्रतिक्रिया अब मंगलवार की सुबह ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में ज्योति के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सोमवार के कंपनी का शेयर 3.31% की कमजोरी के साथ 71.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख