शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) ने अमेरिकी बाजार में उतारी दवा

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड (Ranbaxy Laboratories Ltd) ने अमेरिकी बाजार में अपना नया उत्पाद पेश किया है।
रैनबैक्सी की सब्सीडियरी कंपनी रैनबैक्सी फार्माक्यूटिक्लस इंक (Ranbaxy Pharmaceuticals Inc) ने केविमेलाइन हाइड्रोक्लोराइड (Cevimeline Hydrochloride) की 30 एमजी गोलियों को  बाजार में उतारा है। 
यह एवोक्जैक (Evoxac) की जेनेरिक दवा है। इन गोलियों का इस्तेमाल मुँह संबंधी बीमारियों के इलाज में सहायक है। इनके प्रयोग से मुख ग्रंथियों के सूखने से मुँह के सूखेपन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:20 बजे 1.73% की बढ़त के साथ यह 537.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख