शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेसा गोवा (Sesa Goa) की बिक्री में गिरावट

सेसा गोवा लिमिटेड (Sesa Goa Ltd) की बिक्री में साल-दर-साल 86% की गिरावट दर्ज हुई है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 2 लाख टन लौह अयस्क की बिक्री की है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 16 लाख टन लौह अयस्क की बिक्री की थी। 
अगर कारोबारी साल 2012-13 की पहली छमाही के आँकड़ों पर नजर डालें, तो पहली छमाही में कंपनी ने 31 लाख टन लौह अयस्क की बिक्री की। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 58 लाख टन लौह अयस्क की बिक्री की थी।
कंपनी का कहना है कि कर्नाटक में खनन पर रोक लगने से कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में लौह अयस्क की बिक्री नहीं हुई लेकिन पिछले साल की समान अवधि में इसने 7 लाख टन लौह अयस्क की बिक्री की थी। 
हालाँकि पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक की कुछ खदानों में लौह अयस्कों के खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने के आदेश दिये हैं। वहीं गोवा में लौह अयस्क के खनन पर राज्य सरकार की अस्थाई रोक के बाद हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने राज्य में खनन और उसके परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 174.80 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 2 बजे 0.73% की बढ़त के साथ यह 172.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख