शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने बाजार में इंसुलिन पेन उतारा

दवा निर्माता कंपनी सनोफी इंडिया लिमिटेड (Sanofi India Ltd) ने भारतीय बाजार में अपना नया उत्पाद पेश किया है।
कंपनी ने ऑलस्टार (AllStar) नाम से भारतीय मरीजों के लिए एक इंसुलिन पेन (Insulin Pen) का उत्पादन किया है। इंसुलिन पेन मधुमेह के मरीजों में इंसुलिन देने का एक आसान उपाय है। इस पेन में इंसुलिन भरी होती है। इस पेन की खासियत यह है कि इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद दोबारा उपयोग में भी लाया जा सकता है। ऑलस्टार इंसुलिन पेन को आईएसओ (International Organization for Standardization) के मानकों पर तैयार किया गया है।
भारतीय बाजार में इसकी कीमत 650 रुपये रखी गयी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 1.83% के नुकसान के साथ यह 2,186.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2012) 

 

Comments  

VP RATHORE
# VP RATHORE 2017-04-03 18:01
Sir
My pen is not working bcz damaged, hence it's requested kindly change Pl
Thanks
VP RATHORE
Dwarka ND 75
9873181119

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!