शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीवीके पावर (GVK Power) की परियोजना को मंजूरी

जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (GVK Power & Infrastructure Ltd) को आस्ट्रेलिया में अपनी परियोजना के लिए मंजूरी मिल गयी है।
कंपनी को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण अधिनियम (Enviornment Protection & Biodiversity Conservation Act) 1999 के तहत आस्ट्रेलिया की संघीय सरकार द्वारा यह मंजूरी दी गयी है। 
मंजूरी मिलने के बाद अबोट पॉइंट पर जीवीके की अल्फा कोयला पोर्ट और रेल परियोजनाओं पर काम किया जायेगा। आस्ट्रेलिया में अल्फा कोयला सुरंग के निर्माण और वहाँ अबोट पॉइंट पोर्ट से सुरंग तक रेलवे लाईन बिछाने संबंधी परियोजनाएँ शुरु की जायेंगी। गौरतलब है कि पहले ही कंपनी की अल्फा खनन और रेल परियोजना को अगस्त 2012 में अलग से मंजूरी मिल चुकी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:42 बजे 1.69% के नुकसान के साथ यह 13.99 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!