शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वकरांगी सॉफ्टवेयर्स (Vakrangee Softwares) का मुनाफा 50% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में वकरांगी सॉफ्टवेयर्स लिमिटेड (Vakrangee Softwares Ltd) के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी का कुल मुनाफा 50% बढ़ कर 24 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 16 करोड़ रुपये ही दर्ज किया गया था। 

2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी भी 16% बढ़ कर 361 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 312 करोड़ रुपये रही थी।  

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.10% की बढ़त के साथ यह 52.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)


 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!