शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिटेक (Unitech) - टेलिनॉर (Telenor) के बीच विवाद सुलझा

यूनिटेक लिमिटेड  (Unitech Ltd) ने टेलिनॉर (Telenor) कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत दोनों कंपनियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया है। 
यूनिनॉर (Uninor) को लेकर दोनों कंपनियों के बीच चल रहा विवाद थम गया है। समझौते के तहत यूनिटेक अब यूनिनॉर में किए निवेश को टेलिनॉर की नई कंपनी में ट्रांसफर करने को तैयार हो गयी है। गौरतलब है कि जॉइंट वेंचर टेलिकॉम कंपनी यूनिनॉर में यूनिटेक ने टेलिनॉर के साथ 650 करोड़ रुपये का निवेश किया था लेकिन कंपनी से बाहर निकलने के ऐवज में टेलिनॉर ने यूनिटेक से मुआवजे की माँग की थी जिसके बाद से दोनों कंपनियों में विवाद खड़ा हो गया था। अब इस समझौते के बाद यूनिटेक अपने सभी सदस्यों के नाम भी यूनियन बोर्ड से वापस लेगी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 25.75 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में थोड़ी कमी आयी है। दोपहर 12:15 बजे 9.5% की बढ़त के साथ यह 25.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012)

 

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!