शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) : डंकिन डोनट्स (Dunkin' Donuts) का नया आउटलेट लांच

जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (Jubilant Foodworks Ltd) के साथ संयुक्त उपक्रम में अमेरिकी फूड रिटेल दिग्गज डंकिन डोनट्स (Dunkin’ Donuts) ने गुडगाँव में अपना नया रेस्टोरेंट खोल दिया है।

गुडगाँव में डंकिन का यह पहला आउटलेट है। जिसे गुडगाँव के यूनिटेक साइबर पार्क (Unitech Cyber Park) इलाके में खोला गया है। डंकिन के अन्य रेस्टोरेंट की तरह ही यह आउटलेट भी ग्राहकों को किफायती दामों पर उत्पादों को उपलब्ध करायेगा। जिसमें लजीज सैंडविच के साथ-साथ 24 किस्म के डोन्टस, बेगल, फ्रेंच रोल्स के अलावा स्मूदीज भी परोसे जायेंगे। पेय पदार्थों में फलों का जूस, कॉफी, चाय, मिल्कशेक और एस्प्रेसो उपलब्ध होंगे। 
गौरतलब है कि भारतीय बाजार में प्रवेश के लिए डंकिन डोनट्स ने जुबिलैंट फूडवर्क्स के साथ करार किया था। पाँच महीने के अंदर ही दिल्ली-एनसीआर में जुबिलैंट का यह छठा रेस्टोरेंट है।  
बीएसर्ई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:40 बजे 0.55% की बढ़त के साथ यह 1,349.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!