शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग (Electrosteel Casting) का मुनाफा बढ़ा

इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग (Electrosteel Casting) के मुनाफे में 91.32% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी का मुनाफा 30 सितंबर 2012 को समाप्त तिमाही में 37.04 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले इसी तिमाही में यह 19.36 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आमदनी में वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 493.90 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 456.99 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में गुरुवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 11.25% की मजबूती के साथ 22.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!