शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा बढ़ा, शेयर टूटा

आईटी (IT) क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के सितंबर तिमाही के नतीजे अनुमान से मुताबिक रहे हैं।
इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2289 करोड़ रुपये से 3.49% बढ़ कर 2369 करोड़ रुपये हो गया है।
इस दौरान कंपनी की आय में भी 2.52% की बढ़त दर्ज की गयी है। सितंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 9616 करोड़ रुपये से बढ़कर 9858 करोड़ रुपये हो गयी। इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) में भी इजाफा हुआ है। पिछली तिमाही के 40 रुपये 6 पैसे के मुकाबले इस बार 41 रुपये 46 पैसे रही। 
शेयर बाजार में आज इन्फोसिस में तेज गिरावट आयी है। नतीजे बाजार खुलने से ठीक पहले ही आये थे। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव बाजार खुलते ही 2,317 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 9:26 बजे 7.19% की गिरावट के साथ यह 2,349.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख