शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मुनाफा 30% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मुनाफा  बढ़ कर 1560 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 1199 करोड़ रुपये ही रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 30% का इजाफा हुआ है।

2012-13 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय भी 24% बढ़ कर 9870 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 7929 करोड़ रुपये रही थी। 

30 सितंबर 2012 को समाप्त तिमाही में बैंक की शुद्ध आमदनी (शुद्ध ब्याज आय और अन्य आय का योग) 5,076.8 करोड़ रही, जिसमें पिछले वर्ष की समान तिमाही के 4,156.2 करोड़ की तुलना में 22.2% की वृद्धि दर्ज की गयी। 2012-13 की दूसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय या एनआईआई (ब्याज प्राप्ति में ब्याज पर खर्च घटाने पर शेष) 26.7% बढ़ कर 3,731.7 करोड़ रुपये हो गयी है। बीती तिमाही में 22.9% ऋण वृद्धि और 4.2% शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) का इसमें प्रमुख योगदान रहा।

बीएसई में एचडीएफसी बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 635.15 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2 बजे 1.05% की बढ़त के साथ यह 631.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!