शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड (TTK Prestige Ltd) के मुनाफे में 12% की गिरावट आयी है।
इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 30 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 34 करोड़ रुपये का कुल मुनाफा हुआ था। हालाँकि 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में 11% इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़ कर 336 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 303 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के तिमाही नतीजें की खबर के बाद कंपनी के शेयर भाव में गिरावट देखी गयी और यह 3,284 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 3:15 बजे 10.31% के नुकसान के साथ यह 3,286 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख