शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीबीसी (DBC) के मुनाफे में इजाफा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक (Development Credit Bank) का मुनाफा बढ़ कर 22.13 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 13.33 करोड़ रुपये ही रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 66% का इजाफा हुआ है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय भी 22.71% बढ़ कर 247.46 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 201.67 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में डीबीसी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में बैंक का शेयर भाव 47.50 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि बाद में इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में बैंक का शेयर 1.42% की बढ़त के साथ 46.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख