शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 868 करोड़ रुपये के ठेके

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड (KEC Internatonal Ltd) को नये ठेके हासिल हुए हैं। 

868 करोड़ रुपये के ये ठेके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हुए हैं। कंपनी के ट्रांसमिशन, पावर सिस्टम्स, टेलीकॉम और केबल विभाग को ये ठेके दिये गये हैं।
695 करोड़ रुपये का पहला ठेका ट्रांसमिशन कारोबार के लिए मिला है। 72 करोड़ रुपये का दूसरा ठेका पावर सिस्टम कारोबार के लिए,  63 करोड़ रुपये का तीसरा ठेका दूरसंचार विभाग को और 39 करोड़ रुपये का ठेका केबल विभाग को दिया गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 70 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 12:30 बजे 2.45% की बढ़त के साथ यह 69.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख