शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जयहिंद प्रोजेक्टस (Jaihind Projects) को ठेके

जयहिन्द प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Jaihind Projects Ltd) को नये ठेके हासिल हुए हैं। 
ये ठेके 115.53 करोड़ रुपये के हैं। 37.02 करोड़ रुपये का पहला ठेका कंपनी को गेल (GAIL) की ओर से गैस पाइपलाईन बिछाने और उससे संबंधित कार्यों के लिए दिया गया है। एसआईपीएमआईयू (SIPMIU) की तरफ से दूसरा ठेका त्रिपुरा में जल वितरण पाइपलाईन बिछाने और उसकी आपूर्ति के लिये दिया गया है। यह ठेका 37.80 करोड़ रुपये का है। 40.71 करोड़ रुपये का एक ठेका आईओसीएल (IOCL) गुजरात-राजस्थान की ओर से एसएमपीएल पाइपलाईन परियोजना के साथ-साथ सिविल, इलेक्ट्रीकल और मैकेनिकल कार्यों के लिए दिया गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 99.05 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:51 बजे 2.42% के नुकसान के साथ यह 101 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख