शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचटी मीडिया (HT Media) का मुनाफा घटा

एचटी मीडिया लिमिटेड (HT Meida Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 25% की गिरावट आयी है।

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 33 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 44 करोड़ रुपये रहा था।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय में 5% की  वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की आमदनी 511 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 489 करोड़ रुपये रही थी।
इस खबर के बाद कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:16 बजे की बढ़त के साथ यह रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!