शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का उत्पादन 25% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) कंपनी के कच्चे इस्पात के उत्पादन में 25% की वृद्धि हुई है।
कंपनी को 2012-2013 की दूसरी तिमाही में 217.2 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ है। पिछले वर्ष कंपनी का उत्पादन 173.8 लाख टन था। कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी का फ्लैट रोल्ड उत्पादन 12% बढ़ कर 145.1 लाख टन रहा है। पिछली वर्ष की समान अवधि में यह 129.9 लाख टन था। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी के लॉन्ग रोल्ड उत्पादों में 29% का इजाफा हुआ है।  इस दौरान कंपनी का लॉन्ग रोल्ड उत्पादन 44.5 लाख टन रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 34.5 लाख टन रहा था। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:50 बजे 0.18% की बढ़त के साथ यह 768 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!