शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री में 4% की कमी

पूरे विश्व बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मासिक बिक्री सितंबर 2012 में 4% घट कर 1,03,656 गाड़ियों की रही है।

इस बिक्री में जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की गाड़ियाँ भी शामिल हैं।
इस कारोबारी साल के अब तक के 6 महीनों की, यानी अप्रैल 2012 से सितंबर 2012 तक की बिक्री देखें, तो बिक्री की कुल संख्या 5,79,037 रही है, जो पिछले कारोबारी साल के इन्हीं 6 महीनों से 8% ज्यादा है।
कारोबारी गाड़ियों की बिक्री में 3% की बढ़ोतरी दिखी है। इसकी वैश्विक बिक्री में कारोबारी वाहनों की संख्या 54,761 रही।
सितंबर 2012 में सभी यात्री वाहनों को मिला कर कुल 48,895 गाड़ियाँ बिकीं। पिछले साल सितंबर की तुलना में यह 11% कम है। टाटा यात्री वाहनों की बिक्री सितंबर 2012 में 22,434 रही। इसमें सालाना आधार पर 17% की गिरावट दर्ज की है। जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री 4% गिर कर 26,461 गाड़ियों की रही।
शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 262.95 रुपये तक गिर गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:26 बजे यह 1.84% की कमजोरी के साथ 264.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख