शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्री सीमेंट (Shree Cement) के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में श्री सीमेंट लिमिटेड (Shree Cement Ltd) का मुनाफा 5 गुना बढ़ गया है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा 228 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 38 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 55% बढ़ कर 1324 करोड़ रुपये दर्ज हुई है जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 852 करोड़ रुपये ही रही थी। 
आज बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.77% के नुकसान के साथ यह 4,048.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख