शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) को 43.1 करोड़ रुपये का मुनाफा

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (NIIT Technologies Ltd) के मुनाफे में साल-दर-साल 5.8% की कमी आयी है।
कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा जुलाई-सितंबर 2012 की तिमाही में 43.1 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसका मुनाफा 45.8 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की आमदनी में 34.8% की बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 500.1 करोड़ रुपये रही है। इससे पिछले साल इसी तिमाही में यह 371.1 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान इसका कामकाजी लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 84.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जबकि इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 17% रहा है।
यदि तिमाही-दर-तिमाही देखें, तो इसका मुनाफा 25% घटा है। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 57.5 करोड़ रुपये था। हालाँकि इसकी आमदनी में 6.5% की बढ़ोतरी हुई है। पिछली तिमाही में कंपनी का आमदनी 469.6 करोड़ रुपये थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। नतीजों की खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 292 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में यह 1.04% की मजबूती के साथ 285.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख