शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (MindTree) का तिमाही मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री लिमिटेड (MindTree Ltd) का मुनाफा साल-दर-साल 33% की वृद्धि के साथ 72.2 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर 19% की कमी आयी है। इस दौरान इसकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। जुलाई-सितंबर 2012 में कंपनी की आमदनी साल-दर-साल करीब 30% की वृद्धि के साथ 596 करोड़ रुपये रही है। तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर इसकी आय में भी 5.9% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब बुधवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 3.55 रुपये यानी 0.52% की कमजोरी के साथ 676.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!