शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की दवा को मंजूरी

दिग्गज दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) की एक दवा की बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिल गयी है।

ल्युपिन की सब्सीडियरी कंपनी ल्युपिन फार्मास्युटिकल्स इंक (Lupin Pharmaceuticals Inc.) की दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से स्वीकृति मिल गयी है।

कंपनी की इर्बेसार्टन (Irbesartan) गोलियों की 75एमजी, 150एमजी और 300एमजी के एएनडीए (ANDA) को मंजूरी मिली है।

यह एवैप्रो ( Avapro) की जेनेरिक दवा है। जिसका इस्तेमाल अत्यधिक तनाव और मधुमेह मरीजों में निफ्रोपैथी के इलाज में किया जाता है।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 564.80 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:42 बजे 1.55% की बढ़त के साथ यह 563.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!