शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिकेम लैब (Unichem Lab) की दवा को अस्थाई मंजूरी

यूनिकेम लेबोरेटरीज (Unichem Laboratories) की एक दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से अस्थाई स्वीकृति मिली है।

कंपनी की इर्बेसार्टन (Irbesartan) गोलियों की 75 एमजी,150 एमजी और 300 एमजी के एएनडीए (ANDA) को मंजूरी मिली है। यह एवैप्रो ( Avapro) की जेनेरिक दवा है। जिसका इस्तेमाल अत्यधिक तनाव और मधुमेह मरीजों में निफ्रोपैथी के इलाज में किया जाता है। गौरतलब है कि दवा को अंतिम मंजूरी 7 दिसंबर 2015 के बाद दी जायेगी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव उछल कर 180.45 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 2:10 बजे 0.17% की बढ़त के साथ यह 177.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2012) 

 

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!