शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) : ऋण का प्रोसेसिंग शुल्क घटा

त्योहारी मौसम को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने गृह और वाहन ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क में 50%  की कमी कर दी है।

यह कटौती आज से ही लागू हो गयी और यह 31 दिसंबर 2012 तक जारी रहेगी।
25 लाख रुपये तक के गृह ऋण पर अब ऋण की रकम का 0.125% प्रोसेसिंग शुल्क लगेगा, अब तक ये 0.25% थी। हालाँकि कम से कम रकम 1,000 रुपये होगी।
25 लाख रुपये से ज्यादा और 75 लाख रुपये तक के ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क 6,500 रुपये से घटाकर 3,250 रुपये कर दी गयी है। वहीं 75 लाख रुपये से ज्यादा के ऋण पर शुल्क अब 10,000 रुपये के बजाये 5,000 रुपये होगी। इसी तरह वाहन ऋण पर भी प्रोसेसिंग शुल्क 0.5%  से घटाकर 0.25% कर दी गयी है। वाहन ऋण में प्रोसेसिंग शुल्क पर न्यूनतम सीमा 510 रुपये और अधिकतम सीमा 5,100 रुपये होगी।
शेयर बाजार में एसबीआई के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 2203.20 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में बैंक का शेयर 0.64% की गिरावट के साथ 2214.65  रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख