शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सफारी स्टॉर्म (Safari Storme) लांच

वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एसयूवी श्रेणी की सफारी का नया रूप सफारी स्टॉर्म (Safari Storme) लांच किया है।

इसमें 140 पीएस पावर देने वाला 2.2 लीटर का पुराना इंजन ही लगा है। यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने सफारी स्टॉर्म की शुरुआती कीमत 9.95 लाख रुपये (पुराना शोरूम दिल्ली) रखी है।
शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 267.70 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी बढ़त में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.99% की मजबूती के साथ 264.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!