शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेकप्रो सिस्टम्स (Tecpro Systems) को ठेका

टेकप्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Tecpro Systems Ltd) को नया ठेका मिला है।
कंपनी को 198 करोड़ रुपये का ठेका राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से मिला है। इस ठेके के तहत कंपनी जैसलमेर में ऐश हैंडलिंग और कोल हैंडलिंग के साथ-साथ ईपीसी टर्नकी आधार पर 160 मेगावाट गैस पावर परियोजना के लिए सभी सामानों और उपकरणों की आपूर्ति करेगी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 164.90 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। सुबह 10:28 बजे 1.07% की बढ़त के साथ यह 160 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!