शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) की दवा को अस्थाई मंजूरी

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला लिमिटेड (Cipla Ltd) की एक दवा को बिक्री के लिए मंजूरी मिल गयी है। 
कंपनी की एचआईवी (HIV) इलाज में सहायक दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से अस्थाई मंजूरी मिली है।
यह लैमिवूडाइन (lamivudine), नेवीरैपाइन (nevirapine) और जीडोवूडाइन (zidovudine) की मिश्रित दवा है।
गौरतलब है कि कंपनी इस दवा को अमेरिका से बाहर ड्योविर एन (Duovir N) ब्रांड नाम से बेचती है। हालाँकि कंपनी अमेरिका में इस दवा की बिक्री के लिए एक अलग ब्रांड नाम रखने पर विचार कर रही है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:43 बजे 0.23% की बढ़त के साथ यह 362.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!