शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसीसी (ACC) का मुनाफा 52% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 242 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 159 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 52% की वृद्धि हुई है। साल-दर-साल आधार पर कंपनी की बिक्री भी 12% बढ़ कर 2556 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है जबकि पिछले साल यह 2284 करोड़ रुपये ही रही थी।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 10% बढ़ कर 2474 करोड़ रुपये हो गयी है जबकि पिछले साल की इसा अवधि में यह 2249 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.29% के नुकसान के साथ यह 1,423.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख