शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की दवा को अंतिम मंजूरी

दिग्गज दवा कंपनी ल्युपिन लिमिटेड (Lupin Ltd) की एक दवा की बिक्री के लिए स्वीकृति मिल गयी है। 

ल्युपिन की सब्सीडियरी कंपनी ल्युपिन फार्मास्युटिकल्स इंक (Lupin Pharmaceuticals Inc) की कुर्वेलो (Kurvelo) गोलियों की 0.15एमजी और 0.03एमजी के एएनडीए (ANDA) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से अंतिम मंजूरी मिली है।
यह नॉर्डेट (Nordette) की जेनेरिक दवा है। जिसका इस्तेमाल महिलाओं में गर्भावस्था को रोकने के लिए किया जाता है। 
यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। लिहाजा कल बाजार खुलने के बाद ही इस पर बाजार की पहली प्रतिक्रिया का पता चलेगा। आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.18% के नुकसान के साथ यह 570.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 18 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख