शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के उत्पादों को मंजूरी

स्ट्राइड्स आर्कोलैब लिमिटेड (Strides Arcolab Ltd) के दो इंजेक्शन को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से मंजूरी मिली है।
कंपनी की सब्सीडियरी कंपनी आन्को थेरॉपीज लिमिटेड (Onco Therapies Ltd) के फ्लूडैरेबाइन फॉस्फेट (Fludarabine Phosphate) के 50एमजी/2एमएल और इडैरुबीसिन हाइड्रोक्लोराइड (Idarubicin Hydrochloride) के 1एमजी, 10एमएल और 20एमएल के सिंगल डोज इंजेक्शन को मंजूरी मिली है। 
ये दोनों कीमोथेरेपी दवा है जिसका इस्तेमाल कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने और खत्म करने के लिये किया जाता है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:44 बजे 0.95% की बढ़त के साथ यह 905.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन,19 अक्टूबर 2012) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!