शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) को 1836.42 करोड़ रुपये का मुनाफा

एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) ने कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में बेहतर नतीजा पेश किया है।

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल 21% की वृद्धि हुई है और यह बढ़ कर 1836.42 करोड़ रुपये हो गया है। आईटीसी को पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1514.31 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 7411.56 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 6275.23 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आईटीसी के शेयर में तेजी का रुख रहा। नतीजे की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 299.20 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.09% की बढ़त के साथ 297.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख