शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) को 217 करोड़ का मुनाफा

कारोबारी साल 2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv)  के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 37% का इजाफा हुआ है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़कर 217 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 158 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
कंपनी की कुल आय में भी 41% की बढ़ोतरी हुई है। 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 1,008 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 714 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में आज गिरावट का रुख रहा। 0.38% के नुकसान के साथ यह 868.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2012)

 

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!