शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अडानी पावर (Adani Power) का मुनाफा 51% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 261 करोड़ रुपये हो गया है।
जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 173 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 51% की बढ़ोतरी हुई है। 
2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय में भी 37%  की वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 1552 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1133 करोड़ रुपये रही थी। 
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 2.39% के नुकसान के साथ यह 48.95 रुपये पर रहा। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!