शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का मुनाफा बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Ltd) के मुनाफे में 15% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 1540 करोड़  रुपये हो गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1345 करोड़ रुपये ही दर्ज हुआ था।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 9% बढ़ कर 2822 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में यह 2593 करोड़ रुपये रही थी।  
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.41% के नुकसान के साथ यह 134.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!