शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) का मुनाफा बढ़ा, आमदनी घटी

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में स्ट्राइड्स आर्कोलैब लिमिटेड (Strides Arcolab Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 52 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 46 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 13% की बढ़ोतरी हुई है। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में 23% की गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की आमदनी घट कर 596 करोड़ रुपये रह गयी है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 774 करोड़ रुपये रही थी। 
शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.27% की बढ़त के साथ यह 908 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!